CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026: छत्तीसगढ़ में सभी बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन की ई-केवाईसी 1 सितंबर 2026 शुरू, अभी करे अपना e-KYC

CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026 छत्तीसगढ़ में सभी बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन की ई-केवाईसी 1 सितंबर 2026 शुरू, अभी करे अपना e-KYC

CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026: छत्तीसगढ़ में सभी बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन की ई-केवाईसी 1 सितंबर 2026 शुरू की जाएगी, जिसमें आधार कार्ड पर लिखे नाम से पहचान का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इस कदम से मीटर रीडर भी अच्छी तरह से सहयोग करेंगे. यह प्रक्रिया पूरी तरह से उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त रखी गई है, इसलिए इसमें उपभोक्ताओं के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखी गई है इसलिए आपको किसी को पैसे देने की जरूरत नहीं है.

अभियान का नामCG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026
ई-केवाईसीसभी बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन के लिए
ई-केवाईसी शुरू1 सितंबर 2026
ई-केवाईसी की अंतिम तिथिघोषित नहीं
ई-केवाईसी का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटweb.cspdcl.co.in

CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026

छत्तीसगढ़ में बिजली कनेक्शन की ई-केवाईसी की प्रकिया 1 सितंबर 2026 से शुरू कर दी जाएगी. इस ई-केवाईसी के तहत घरेलू, गैर-घरेलू, सड़क बत्ती, कृषि, औद्योगिक और नलजल समेत सभी तरह के बिजली कनेक्शनों का आधार वेरिफिकेशन किया जाएगा.इस ई-केवाईसी के जरिए बिजली उपभोक्ता की बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी को आधार कार्ड से वेरिफिकेशन करके जोड़ा जाएगा. इस प्रक्रिया के लिए बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम सामान होना चाहिए.अगर दोनों जगह नाम में थोड़ासा भी अंतर है या किसी तरह की गलती है, तो पहले बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में सुधरवाना होगा. इसके बाद ही बिजली उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी हो सकेगी.

घर बैठे कर सकेंगे CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026

बिजली उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए बिजली ऑफिस नहीं जाना होगा. वे ‘मोर बिजली’ एप को प्लेस्टोर से सीधे इनस्टॉल करके इस एप के जरिए घर बैठे अपना आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगे. इसके लिए बिजली उपभोक्ता को एप पर उपलब्ध ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

अगर बिजली उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रोसेस के दौरान किसी तरह की परेशानी आती है, तो कंज्यूमर्स अपने नजदीकी बिजली वितरण ऑफिस या जोन कार्यालय जाकर भी इस ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. वहां काम कर रहे कर्मचारी ‘प्रकाश एप’ के ई-केवाईसी वेबसाइट के जरिए आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के माध्यम से पूरा करेंगे. इसके अलावा मीटर रीडरों को भी बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें ई-केवाईसी कराने में मदद करने के लिए निर्देश दिए गए हैं.

पहले अच्छे से जांच लें दोनों में लिखे नाम

ई-केवाईसी कराने से पहले बिजली उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन में दर्ज दोनों में लिखे नाम को जांच कर लेनी चाहिए. दोनों रिकॉर्ड में नाम सामन मिलने पर ही आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सफल होगा. अगर नाम अलग- अलग है, तो बिजली उपभोक्ता को बिजली ऑफिस में आवेदन देकर रिकॉर्ड में नाम बदलने या सुधार का काम कराना होगा.

ई-केवाईसी के लिए नहीं देना कोई चार्ज

बिजली कंपनी ने साफ कर दिया है की ई-केवाईसी के लिए बिजली उपभोक्ताओं से किसी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाएगा. इसलिए ई-केवाईसी के लिए किसी मीटर रीडर, कर्मचारी या किसी अन्य व्यक्ति को पैसे देने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी.

मोर बिजली ऐप से e-KYC करने के स्टेप

  1. मोबाइल में Mor Bijli App डाउनलोड/अपडेट करें।
  2. ऐप खोलकर e-KYC विकल्प पर जाएं।
  3. अपना बिजली कनेक्शन का BP नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  4. अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  5. आधार और बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम का मिलान होगा।
  6. नाम मैच होने पर मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें
  7. इसके बाद ऐप में अपनी सेल्फी/फेस फोटो अपलोड करें।
  8. फोटो सबमिट करने के बाद आपकी e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

जरूरी बात: आधार और बिजली बिल में नाम अलग होने पर e-KYC अटक सकती है। ऐसी स्थिति में पहले बिजली कनेक्शन के रिकॉर्ड में नाम सही करवाना होगा

CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026 Important Links

CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026 Official WebsiteClick Here
CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026 e-KYC LinkClick Here (Active Soon)
CG e-KYC Verification for Electricity Connection 2026 App LinkClick Here
Latest UpdatesClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top