PM Gramin Awas Yojana List 2026: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट लिस्ट में आपका नाम आया या नहीं, ऐसे चेक करे 

PM Gramin Awas Yojana List 2026: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट लिस्ट में आपका नाम आया या नहीं, ऐसे चेक करे 

PM Gramin Awas Yojana List 2026: नमस्कार दोस्तों! अगर आपने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवेदन किया था और जानना चाहते हैं कि लिस्ट में आपका नाम आया या नहीं, तो यह लेख आपके काम का है। नई लिस्ट जारी हो गई है, लेकिन अभी यह ऑनलाइन नहीं आई है। जल्दी ही ऑनलाइन भी आ जाएगी।

तब तक आप अपने जनप्रतिनिधि (जैसे मुखिया या वार्ड सदस्य) के ज़रिए लिस्ट देख सकते हैं। पूरा तरीक़ा मैंने नीचे लिखा है। लेख आख़िर तक पढ़िएगा, क्योंकि अंत में ज़रूरी लिंक भी दिए हैं।

PM Gramin Awas Yojana List 2026: Short Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G)
लिस्ट का नामPM Gramin Awas Yojana List 2026
वित्तीय वर्ष2026-27
लिस्ट का प्रकारप्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट)
लिस्ट देखने का तरीक़ापंचायत में, या ऑनलाइन

PM Gramin Awas Yojana List 2026 नई लिस्ट

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की नई प्रतीक्षा सूची काफ़ी इंतज़ार के बाद आई है। इसे जाँच के लिए पंचायत स्तर पर भेजा गया है। बिहार की हर पंचायत में 27 सितंबर 2026 को ग्राम सभा हुई, और उसमें यह सूची सबके सामने रखी गई।

जिनका नाम लिस्ट में है, उनके लिए अच्छी बात है। और जिनका नाम नहीं दिखा, वे घबराएँ नहीं, क्योंकि यह फ़ाइनल लिस्ट नहीं है। अभी नाम जुड़वाने का मौक़ा है। इसके लिए मुखिया को आवेदन देना होगा।

याद रखिए: यह सिर्फ़ वेटिंग लिस्ट है। इसमें नाम न होने का मतलब यह नहीं कि आपको घर नहीं मिलेगा।

PM Gramin Awas Yojana List 2026 जनप्रतिनिधि के ज़रिए लिस्ट कैसे देखें?

अगर आप अभी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो अपने आस-पास के जनप्रतिनिधि से मिल सकते हैं, जैसे मुखिया, पंचायत समिति सदस्य या वार्ड पार्षद। ज़्यादातर पंचायतों में पंचायत भवन की दीवार पर लिस्ट चिपका दी गई है, तो आप वहाँ जाकर भी देख सकते हैं।

PM Gramin Awas Yojana List 2026 ऑनलाइन लिस्ट कैसे देखें?

ऑनलाइन लिस्ट देखने के लिए नीचे के कदम अपनाने होंगे। एक बात और, जब यह लेख लिखा गया था तब लिस्ट ऑनलाइन नहीं आई थी, और कहा गया था कि 31 अक्टूबर तक आ जाएगी। इसलिए पहले वेबसाइट पर जाकर देख लें कि आ गई है या नहीं।

1सबसे पहले PM Gramin Awas Yojana List 2026 योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलिए।
2होम पेज पर Awaassoft का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कीजिए।
3अब Report वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
4नया पेज खुलेगा। उसमें J. AwaasPlus 2024 Reports के नीचे AwaasPlus 2024 Target का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक कीजिए।
5फिर अपना राज्य, ज़िला, ब्लॉक और पंचायत का नाम चुनिए और Submit दबाइए।
6आपकी पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी। उसमें अपना नाम ढूँढ लीजिए।

PM Gramin Awas Yojana List 2026 में नाम नहीं है तो कैसे जुड़वाएँ?

अगर आपका नाम छूट गया है, तो अभी भी जुड़वा सकते हैं। इसके लिए ये काम कीजिए:

  1. सबसे पहले अपने मुखिया जी से मिलिए।
  2. उनसे आवेदन फ़ॉर्म ले लीजिए, उसे भरिए और अपने घर की एक फ़ोटो खिंचवाकर साथ में लगा दीजिए।
  3. फ़ॉर्म और फ़ोटो मुखिया जी के पास जमा कर दीजिए।
  4. आपका आवेदन ग्राम सभा से पास कराया जाएगा।
  5. उसके बाद इसे ब्लॉक स्तर पर BDO साहब के पास जमा किया जाएगा।
  6. जब फ़ाइनल लिस्ट आएगी, तब आपका नाम उसमें जोड़ दिया जाएगा।

PM Gramin Awas Yojana List 2026 Important Links

PM आवास योजना की लिस्टलिस्ट देखें
आधिकारिक वेबसाइटवेबसाइट खोलें
All New Updatesयहाँ देखें

निष्कर्ष

तो दोस्तों, इस लेख में मैंने बताया कि PM ग्रामीण आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखना है, और अगर नाम छूट गया हो तो उसे कैसे जुड़वाना है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी काम की लगी होगी। अगर लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और गाँव के लोगों को भी भेज दीजिए, ताकि किसी का नाम छूटे नहीं। धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top